Jan Aadhar Card Status Check Kaise Kare 2026

Jan Aadhaar Card Status Check Online In Hindi 2026: इस लेख में आपको जन आधार स्टेटस चेक कैसे करना है, बताया जाएगा। जनाधार स्टेटस चेक करने की आवश्यकता इसलिए पड़ती है क्योंकि हमें पता चल सके कि हमारा ऑनलाइन एप्लिकेशन स्वीकार किया गया है या अस्वीकार किया गया है।

ऑनलाइन एप्लिकेशन में नया जन आधार कार्ड एनरोलमेंट या रजिस्ट्रेशन, जन आधार अपडेट आदि आते हैं, जिसे हम घर बैठे उनकी स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

ज्यादातर लोग नया जन आधार कार्ड बना है या नहीं, यह पता लगाने के लिए जन आधार कार्ड स्टेटस चेक करते हैं। इस लेख में आपको अलग-अलग तरीके सिखाए जाएंगे, जिससे आप आसानी से फ्री में janaadhar status चेक कर पाएंगे।

हमें कब-कब जन आधार कार्ड की स्थिति की जाँच करने की ज़रूरत पड़ती है:

  • Jan Aadhar Enrollment Status (जन आधार कार्ड बना है या नहीं, कैसे पता करें)
  • Jan Aadhaar Application Status (जन आधार एनरोलमेंट हुआ है या नहीं?)
  • Jan Aadhar Update Status (जन आधार कार्ड में संशोधन हुआ है या नहीं?)

ऊपर दी गई स्थितियों के अलावा अन्य परिस्थितियाँ हैं, जैसे जन आधार एडिट, फैमिली मेंबर जोड़ना या डिलीट करना आदि।

सरल भाषा में कहें तो आप जन आधार के पोर्टल पर किसी भी तरह की ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठाते हैं, तो आपको एक Acknowledgement Receipt दिया जाता है, जिसमें Acknowledgement Number, रजिस्ट्रेशन संख्या या Tracking Number प्रिंट होता है। इसी नंबर के द्वारा आप ऑनलाइन janadhar status चेक कर पाते हैं।

जन आधार स्टेटस पता करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • मोबाइल ऐप या कंप्यूटर।
  • Enrollment ID / Registration Number / Acknowledgement Number / Jan Aadhar Number

Jan Aadhar Status Check Kaise Kare Online

  1. इस Rajasthan Jan Aadhaar Site पर जाएँ: आधिकारिक वेबसाइट
  2. अब, “JAN AADHAAR STATUS” विकल्प पर क्लिक करें।jan-aadhaar-status-check-option
  3. आप चाहे तो इस डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं: CLICK HERE
  4. अपनी रसीद संख्या या जनआधार संख्या टाइप करें।enter-enrollment-id-number
  5. “Search” आइकन पर क्लिक करें।
  6. “Enter Captcha” बॉक्स में सही कैप्चा कोड भरें और फिर से “Search” पर क्लिक करें।hit-the-search-box
  7. “ओटीपी/टीओटीपी” बॉक्स को सेलेक्ट करें और दो चेक बॉक्स को टिक मार्क करें।select-otp-verification-for-checking-status
  8. कैप्चा कोड भरें और “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
  9. 6 अंकों का ओटीपी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
  10. अंत में प्रमाणीकरण करें।enter-otp-and-submit
  11. कुछ क्षण पश्चात कंप्यूटर स्क्रीन पर जन आधार स्थिति प्रदर्शित होगी |
  12. स्क्रीन पर आपको जन आधार एप्लिकेशन का पूरा विवरण दिखाई देगा।check-janaadhar -application-status
  13. अब, आप अपना जनाधार स्टेटस चेक कर सकते हैं।

जन आधार कार्ड चेक करें मोबाइल App Se

  1. जन आधार ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें:
  2. जन आधार कार्ड मोबाइल ऐप को लॉन्च करें।
  3. “Know your status” सेक्शन पर क्लिक करें।know-your-status-option
  4. अब, अपना Aadhaar / Mobile / Enrollment ID टाइप करें।enter-your-aadhar-number-to-check-status
  5. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  6. मोबाइल स्क्रीन पर संदेश के द्वारा आपका जन आधार कार्ड स्टेटस दिख जाएगा।jan-aadhar-enrollment-application-status-message
  7. अधिक जानकारी के लिए “OK” बटन पर क्लिक करें।application-details

इस प्रकार आप घर बैठे सरलता से ऑनलाइन और मोबाइल ऐप के द्वारा अपना जनआधार स्थिति की जाँच कर सकते हैं, वह भी बिना कोई शुल्क दिए। यदि आपको जनआधार कार्ड स्थिति की ऑनलाइन जाँच से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो कृपया टिप्पणी करें।

जन आधार से संबंधित अन्य लेख:

About tony

नमस्कार, मेरा नाम टोनी है और मैं UIDAI आधारित आधार कार्ड सेवाओं से जुड़े विषयों पर कंटेंट लिखता हूँ। मुझे Common Service Center (CSC) और प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से 3+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव है, जहाँ मैंने आधार कार्ड डाउनलोड, अपडेट, सुधार, स्टेटस चेक, PVC आधार कार्ड, जन आधार, उद्योग आधार (उद्यम) तथा अन्य डिजिटल सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से संभाला है। मेरे बारे में और पढ़ें

Leave a comment