Aadhaar Card में मोबाइल नंबर कैसे बदलें 2026?
How to Change Mobile Number in Aadhaar Card Online in Hindi: क्या आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं? क्या आपके आधार कार्ड में कोई भी मोबाइल नंबर ऐड या रजिस्टर्ड है नहीं है?
यदि आप अपना आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें, ताकि आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकें।
इस पोस्ट में मैं आधार मोबाइल नंबर बदलने के दो तरीके: ऑनलाइन और ऑफ़लाइन साझा करूँगा। दोनों तरीकों को विस्तार से समझाया जाएगा। साथ ही, आपके लिए कौन-सा तरीका आपके लिए उपयुक्त है और कौन-सा नहीं, यह भी बताया जाएगा।
मोबाइल नंबर अपडेट करना इसलिए ज़रूरी है, क्योंकि इसके बिना आप ई-आधार डाउनलोड जैसी कई ऑनलाइन आधार सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाएँगे।
अक्सर ऐसा होता है कि आधार में दर्ज मोबाइल नंबर भूल गए होते हैं या बंद हो चुका होता है। ऐसे में एक ही समाधान है: नया मोबाइल नंबर अपडेट या ऐड करना। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया को समझने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किन-किन चीज़ों की आवश्यकता होगी?
- आधार कार्ड
- नया मोबाइल नंबर
- आधार करेक्शन या अपडेट फॉर्म
- किसी भी दस्तावेज़ का प्रूफ की आवश्यकता नहीं है
- कंप्यूटर या स्मार्टफोन (ऑनलाइन तरीका के लिए)
- अपॉइंटमेंट स्लिप (ऑफ़लाइन आधार सेवा केंद्र जाने के लिए के लिए)
यह लेख भी आपके काम आ सकता है: आधार कार्ड में कौन-सा मोबाइल नंबर दर्ज है
आधार कार्ड मोबाइल नंबर चेंज की ऑनलाइन प्रक्रिया
पहले कोई भी UIDAI के Self Service Update Portal (SSUP) के माध्यम से अपने आधार कार्ड का मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदल कर सकता था। अब यह सर्विस UIDAI ने पूरी तरह बंद कर दी है।
अब आप ऑनलाइन आधार कार्ड का मोबाइल नंबर नहीं बदल सकते। इसलिए अपना कीमती समय Google, YouTube आदि पर कोई ऑनलाइन तरीका खोजकर बर्बाद न करें।
आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने का एक ही तरीका है: नज़दीकी आधार सेवा केंद्र जाकर ऑफ़लाइन जाकर मोबाइल नंबर बदलवाना, जिससे प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो जाती है।
Aadhar Card Mobile Number Change Kaise Kare Online:
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन बदलने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- पहले इस लिंक पर जाएँ: CLICK HERE
- अपना शहर या स्थान चुनें।

- “Proceed to Book Appointment” पर क्लिक करें।
- “Aadhaar Update” बॉक्स चुनें।

- मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- डिटेल्स भरने के बाद “Generate OTP” पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करें और उसे सत्यापित करें।

- “Appointment Details” सेक्शन को पूरा भरें और “Next” पर क्लिक करें।

- “New Mobile No.” विकल्प चुनें।

- यदि आप कोई दूसरा मोबाइल नंबर जोड़ना चाहते हैं, तो Pencil Icon के माध्यम से कर सकते हैं, अन्यथा “Next” पर क्लिक करें।
- अब अपना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की तारीख और समय चुनें और “Next” पर क्लिक करें।

- प्रीव्यू पॉप-अप बॉक्स दिखाई देगा, नया आधार मोबाइल नंबर जाँच लें और “Submit” पर क्लिक करें।
- “Do you want to continue?” पर “OK” पर क्लिक करें।
- पेमेंट करने के लिए पुनः “OK” पर क्लिक करें।
- Online/PayU Payment Mode चुनें और “Make Payment” पर क्लिक करें।

- ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा।
- अंत में “Print Appointment Slip” पर क्लिक करें और अपनी अपॉइंटमेंट स्लिप डाउनलोड कर लें।
- बधाई हो! आपने आधार कार्ड मोबाइल नंबर चेंज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सफलतापूर्वक बुक कर लिया है।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद अपॉइंटमेंट स्लिप प्रिंटआउट और आधार कार्ड लेकर निर्धारित समय पर मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना होगा। आपके आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा और आपको एनरोलमेंट रसीद प्रदान की जाएगी।
ध्यान रखें, आपसे ₹50 का भुगतान ऑनलाइन या आधार सेवा केंद्र पर लिया जाएगा। यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो ऊपर दी गई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक प्रक्रिया को mAadhar App पर भी यही प्रक्रिया अपना सकते हैं।
आधार कार्ड मोबाइल नंबर फोन के द्वारा कैसे अपडेट करें?
मोबाइल फोन से Aadhar Card Mobile Number Change करने के लिए एक ऐप उपलब्ध है। इस ऐप का नाम mAadhaar ऐप है। इस आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से आप नया फोन नंबर जोड़ने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए चरण पढ़ें:
- अपना स्मार्टफोन लें और mAadhaar App इंस्टॉल करें।
- ऐप लॉन्च करें और लॉगिन करें।
- सबसे नीचे दिए गए “Book an Appointment” विकल्प पर क्लिक करें।

- आपके फोन पर वेब ब्राउज़र खुलेगा और UIDAI ASK Appointment Portal लोड होगा।
- अब बाकी सभी स्टेप्स के लिए आप ऊपर दिए गए ऑनलाइन तरीके को देख सकते हैं।
- अंत में आपको अपनी अपॉइंटमेंट स्लिप डाउनलोड करनी होगी।
- निर्धारित समय पर आधार सेवा केंद्र जाएँ और नया मोबाइल नंबर लिंक कराएँ।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑफ़लाइन कैसे लिंक करें या जोड़ें
यह आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ने का ऑफ़लाइन तरीका है। इस मेथड में आपको अपने नज़दीकी आधार कार्ड अपडेट सेंटर जाना होगा। आधार सेंटर जाने से पहले आधार कार्ड करेक्शन/अपडेट फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भर लें। फ़ॉर्म में आपको केवल अपना नाम, आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर भरना है।
अब अपना आधार कार्ड और भरा हुआ आधार अपडेट फ़ॉर्म लेकर नज़दीकी आधार अपडेट सेंटर जाएँ। सुझाव: यदि आपके आस-पास आधार सेवा केंद्र है, तो आप ऑनलाइन आधार सेवा केंद्र का अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद आपको लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
जब आप आधार सेंटर पहुँच जाएँ, तो अपना आधार कार्ड और आधार अपडेट फ़ॉर्म आधार एनरोलमेंट ऑपरेटर को दें और मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कहें।
ऑपरेटर आपका आधार अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू करेगा और पूरा होने के बाद आपको एक एनरोलमेंट रसीद प्रदान की जाएगी। इस रसीद में आपको एनरोलमेंट नंबर और दिनांक/समय (Date–Time) प्रिंट मिलेगा, जिसके द्वारा आप ऑनलाइन आधार कार्ड स्टेटस की जाँच कर सकते हैं।
यह जरूर पढ़े: Aadhaar Card Status Check करें
आधार कार्ड का मोबाइल नंबर बदलने के लिए क्या दस्तावेज़ का प्रूफ चाहिए?
मैं आपको यह बता देना चाहता हूँ कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए किसी भी दस्तावेज़ का प्रूफ की आवश्यकता नहीं पड़ती। आपको केवल अपना आधार कार्ड और अपॉइंटमेंट स्लिप लेकर जाना होता है।
यदि आधार करेक्शन/अपडेट फ़ॉर्म की आवश्यकता पड़ती है, तो आधार सेवा केंद्र के कर्मचारी फ़ॉर्म उपलब्ध करा देते हैं और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता।
सरल भाषा में कहें, तो आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड और नया मोबाइल नंबर लेकर जाना है; मोबाइल नंबर बदलने के लिए किसी भी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होगी।
चलिए, यह पोस्ट यहीं समाप्त होती है। आशा है कि आपको अब आधार कार्ड मोबाइल नंबर सुधार से संबंधित किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यदि आधार कार्ड मोबाइल नंबर चेंज करने (How to Change Aadhaar Mobile Number) में कोई परेशानी आती है, तो नीचे टिप्पणी करें।
यह भी पढ़े: मोबाइल नंबर से आधार कार्ड निकालें
सामान्य प्रश्न (FAQs)
आधार कार्ड का मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे बदलें?
आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट या बदलने के लिए UIDAI की साइट से घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। वैसे एक और ऑनलाइन तरीका है जो काम कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर जोड़ने में कितना समय लगता है?
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर जुड़ने में लगभग 48 से 72 घंटे का समय लगता है। प्रायः 1–2 दिनों के भीतर फोन नंबर अपडेट हो जाता है, हालांकि समय सीमा तय नहीं है।
आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर चेंज करने का कितना शुल्क है?
UIDAI ने आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट/करेक्शन का शुल्क ₹50 निर्धारित किया है। यह आधिकारिक शुल्क है। इससे अधिक शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
मैं कितनी बार आधार कार्ड का मोबाइल नंबर बदल सकता हूँ?
आप अपने आधार कार्ड में आवश्यकता अनुसार मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। UIDAI ने इस पर अभी तक कोई लिमिट निर्धारित नहीं की है।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऐड कैसे करें?
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें और आधार सेवा केंद्र जाकर मोबाइल नंबर लिंक करवाएँ।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऑनलाइन बिना OTP के कैसे जोड़ें?
ऑनलाइन आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना, वह भी OTP के बिना, फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि UIDAI ने ऐसी कोई ऑनलाइन सेवा उपलब्ध नहीं कराई है। हालाँकि, मोबाइल नंबर बदलने के लिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कैसे करें?
यदि आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं, तो अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र जाएँ।