Jan Aadhar Card Update Kaise Kare In Hindi: क्या आप जन आधार कार्ड में किसी प्रकार का सुधार करवाना चाहते हैं और आपको जन आधार अपडेट की पूरी प्रक्रिया नहीं पता है? यदि हाँ, तो आप परेशान न हों और इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें जन आधार अपडेट प्रक्रिया को समझने के लिए।
राजस्थान जन आधार करेक्शन के कई तरीके हैं, जैसे ऑनलाइन, जन आधार मोबाइल ऐप से और ऑफलाइन ई-मित्रा सेंटर जाकर। मैं आपको हर मेथड बताऊँगा, जिसके द्वारा आप घर बैठे जन आधार में संशोधन करवा पाएंगे।
Jan Aadhar Correction बिल्कुल फ्री है। Jan Aadhar Edit के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। अगर आप ई-मित्रा सेंटर जाकर अपडेट करवाते हैं, तो सर्विस चार्ज लग सकता है।
जन आधार कार्ड में संशोधन फ्री में करने के लिए आपको स्वयं करना होगा ऑनलाइन SSO पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन से। अक्सर ऐसा होता है कि हमसे कोई गलती हो जाती है पंजीकरण के दौरान, जिसे सुधारवाना आवश्यक हो जाता है।
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप अपना जनआधार संपादन या अपडेट कर सकेंगे खुद से ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर। जन आधार कार्ड सुधार के अंतर्गत आप घर बैठे अपना नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, नया सदस्य जोड़ना आदि जानकारी अपडेट कर पाएंगे।
कोई गलती हो जाने पर जन आधार में क्या-क्या सुधार करवा सकते हैं:
- परिवार के सदस्य का नाम (Family Member Name)
- मुखिया बदलना/परिवार के मुखिया को हटाना (Change Family Head)
- जन्मतिथि (Date Of Birth DOB)
- वर्तमान पता (Address)
- बैंक खाता (Bank Account)
- आय (Family Income)
- आधार कार्ड संख्या (Aadhar Card Number)
- जन आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट (Mobile Number)
- ईमेल पता (Email Address)
- राशन कार्ड संख्या (Ration Card Number)
- अन्य आईडी कार्ड विवरण जैसे वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
- पीएफ नंबर (PF Number/PPO Number)
- बिजली/गैस बिल
- पेंशन से संबंधित जानकारी
- परिवार के सदस्य को हटाएँ (Delete Family Member)
- स्थानांतरण परिवार
- नामांकन संपादन
- विभाजित परिवार
- परिवार का मुखिया परिवर्तन (Head Of Family Change)
- नया परिवार नामांकन (New Family Enrollment)
- परिवार नामांकन की स्थिति (Family Member Enrollment Status)
- परिवार के सदस्य को जोड़ें (Add Family Member)
राजस्थान जन आधार कार्ड में सुधार करने के लिए क्या-क्या चाहिए:
- जन आधार कार्ड
- आवश्यक दस्तावेज़ प्रूफ
- कंप्यूटर/लैपटॉप ऑनलाइन सुधार के लिए
- स्मार्टफोन मोबाइल ऐप से सुधार करने के लिए
- इंटरनेट कनेक्शन
चलिए, अब जन आधार कार्ड ऑनलाइन संशोधन प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझते हैं। नीचे दिए गए तीन तरीकों में से कोई भी आप अपनी सुविधा के मुताबिक अपना सकते हैं। वैसे, ऑनलाइन तरीका सबसे सरल और बेहतर है।
जन आधार कार्ड अपडेट कैसे करें ऑनलाइन (Jan Aadhar Card Update Online)
- राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएँ: CLICK HERE
- यदि आप Jan Aadhar Portal पर नए हैं, तो पहले पंजीकरण कर लें, Jan Aadhar नंबर के द्वारा लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए।
- Jan Aadhar Login Portal पर अपना SSOID/यूज़रनेम और पासवर्ड टाइप करें।
- कैप्चा कोड भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- SSO पोर्टल प्रोफाइल में नाम, जन आधार आईडी या एनरोलमेंट आईडी, और अन्य आवश्यक जानकारी अपडेट कर दें।
- SSO Profile Update हो जाने के बाद Jan Aadhaar सेवा को सर्च करें और इस पर क्लिक करें।
- Enrollment सेवा पर क्लिक करें।
- अब, सूची में से दिए गए आवश्यक जनाधार कार्ड अपडेट सेवाओं पर क्लिक करें।
- जन आधार कार्ड में संशोधन या करेक्शन के लिए “Citizen Editing” पर क्लिक करना होगा।
- रसीद संख्या (Enrollment ID Number) भरें और “खोजें” पर क्लिक करें।
- Agree को सेलेक्ट करें और OK विकल्प पर क्लिक करें।
- कंप्यूटर स्क्रीन पर जन आधार परिवार सदस्य सूची लोड होगी।
- आपको किसी एक मेंबर का नाम सेलेक्ट करना है जिसका मोबाइल नंबर चढ़ा हुआ है।
- नाम सेलेक्ट करने के बाद “E-KYC JAN AADHAR” ऑप्शन को सेलेक्ट करें और “OK” करें।
- यदि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, तो “E-KYC AADHAR” पर भी क्लिक कर सकते हैं।
- प्राप्त 6-डिजिट OTP दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- जन आधार संपादन (Jan Aadhar Editing) वेब पेज लोड हो जाएगा स्क्रीन पर।
- मुखिया का विवरण पहले दिखाई देता है, जिसे आप संपादित कर सकते हैं और “SAVE” पर क्लिक करके अपडेट अनुरोध भेज सकते हैं।
- यदि अन्य सदस्य की जानकारी में कोई सुधार करना है, तो “सदस्य एडिट” विकल्प पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और “अन्य सदस्य विवरण” सेक्शन तक पहुँचें और उस सदस्य का नाम चुनें जिसमें आप सुधार करना चाहते हैं।
- अब, चुने हुए सदस्य का विवरण खुल जाएगा जहाँ आप मनचाहा सुधार कर सकते हैं।
- आपको Correction के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें “Choose File” पर क्लिक करके।
- सदस्य का जानकारी Edit करने के बाद ‘अपडेट करें’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अंत में, “वेरिफिकेशन के लिए भेजें” पर क्लिक करना है।
- जन आधार अपडेट रसीद प्रिंट होगी, उसे डाउनलोड कर लें।
- बधाई हो! आपने घर बैठे जन आधार कार्ड संशोधन के लिए आवेदन कर दिया है।
ध्यान रखें: यदि आपके पास आईडी पासवर्ड नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें SSO पोर्टल पर जाकर। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद याद से प्रोफाइल में अपना जन आधार नंबर अपडेट या लिंक कर दें। जन आधार में क्या-क्या अपडेट किया जा सकता है ऑनलाइन, नीचे दिया गया है, एक बार उसे भी पढ़ लें।
Jan Aadhar Correction Services List:
- New Family Enrollment (परिवार का जनाधार बनाने के लिए)
- Add Member (नए सदस्य को जोड़ने के लिए)
- Pending Family Enrollment (यदि परिवार में कोई सदस्य एनरोलमेंट के लिए बचा है।)
- Delete HOF (परिवार के मुखिया को हटाना है)
- Delete Member (किसी फैमिली मेंबर को हटाना है)
- Upload Document (आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए)
- Transfer Family (एक परिवार से दूसरे परिवार में जाने के लिए)
- Citizen Editing (जन आधार एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए)
- HOF Change (परिवार के मुखिया को बदलना है)
- Split Family (परिवार अलग हो गया या बंट गया है)
जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे करें मोबाइल ऐप से | Janaadhar Editing
- जन आधार कार्ड मोबाइल ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- जन आधार एप्लिकेशन लॉन्च करें।
- सबसे नीचे दिए गए “SSO Login” पर क्लिक करें।
- अब, अपना SSO ID और पासवर्ड भरें।
- आईडी और पासवर्ड सबमिट करें।
- RGHS ऑप्शन को सर्च करें और इस पर क्लिक करें।
- अब बाकी के स्टेप्स ऑनलाइन मेथड की तरह समान हैं, जो ऊपर बताए गए हैं।
- ऊपर दिए गए स्टेप 6 से स्टेप 11 तक का पालन करें।
Janaadhar Update Kaise Kare ई-मित्रा सेंटर जाकर
- नज़दीकी e-Mitra Center का पता लगाएं।
- अपना जन आधार कार्ड और आवश्यक दस्तावेज़ ले जाएं।
- ई-मित्रा सेंटर पहुंचने के बाद ऑपरेटर के पास दस्तावेज़ सबमिट करें।
- जन आधार कार्ड में जो चीज़ अपडेट करवानी है, उसे बताएं।
- ध्यान रखें कि आपने अपडेट के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं।
- सेंटर अधिकारी आपका दस्तावेज़ वेरिफिकेशन करेगा।
- दस्तावेज़ प्रूफ वेरिफिकेशन हो जाने के बाद जन आधार अपडेट कर दिया जाएगा।
- अंत में, आपको एक अपडेट रसीद मिलेगी।
जन आधार में अपडेट करने के बाद आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपकी अपडेट रिक्वेस्ट को स्वीकार या अस्वीकृत किया गया है। यह पता लगाने के लिए आपको जन आधार कार्ड स्टेटस चेक करना होगा।
Jan Aadhar Card Correction/Edit के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
जनाधार कार्ड में किसी प्रकार का सुधार करने के लिए क्या कागज़ात लगेंगे, जानने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की सूची पढ़ें:
- नाम बदलने के लिए एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक पासबुक आदि।
- जन्म-तिथि / आयु बदलने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट।
- नया सदस्य जोड़ने के लिए उसका आईडी प्रूफ।
- आय अपडेट करने के लिए इनकम सर्टिफिकेट।
- सदस्य हटाने के लिए डेथ सर्टिफिकेट।
- बैंक अकाउंट बदलने के लिए बैंक खाता।
- राशन कार्ड का पता बदलने के लिए।
- नाम ट्रांसफर करने के लिए उपयुक्त प्रमाण पत्र / सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट।
- लिंक परिवर्तन (Link Change) के लिए आपको स्वघोषणा पत्र देना होगा।
आपको जो जानकारी बदलवानी है, उसका एक मान्य दस्तावेज़ प्रूफ देना होगा, जो अनिवार्य है। मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस बदलने के लिए कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं देना आवश्यक होता।
जन आधार कार्ड से संबंधित अन्य पोस्ट:
- जन आधार कार्ड से नाम हटाएँ
- जन आधार कार्ड में नाम जोड़ें
- जन आधार कार्ड डाउनलोड करे
- जन आधार नंबर निकाले
- जनाधार कार्ड बनाएं
ऊपर दिए गए तीनों मेथड में से कोई भी को फॉलो करके आप आसानी से जन आधार में संशोधन करवा सकते हैं। आशा करता हूँ कि आपको अब जन आधार में एडिटिंग कैसे करना है, समझ में आ गया होगा और इससे आपको उपयोगी साबित होगा।
जन आधार में मैंने काफी लेख लिखे हैं इस वेबसाइट पर, जो पढ़कर बहुत कुछ सिख सकते हैं। जन आधार डिटेल्स को कैसे एडिट करना है, मैंने अच्छी तरह से बताया है अलग-अलग टॉपिक्स पर विशेष आर्टिकल लिखकर, जिनके लिंक भी आपको इसी लेख में मिल जाएंगे।
