rajasthan-jan-aadhar-card-kaise-banaye-online

जन आधार कार्ड कैसे बनाए | ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे मोबाइल से | क्या दस्तावेज चाहिए

Jan Aadhar Card Kaise Banaye: क्या आप राजस्थान में रहते हैं और अभी तक अपना जन आधार कार्ड नहीं बनवाया है? यदि ऐसा है तो आप इस पोस्ट को जरूर पढ़े।  मैं इस आर्टिकल में आपको जन आधार कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के द्वारा।

साथ-ही साथ जन आधार कार्ड बनाने के लिए क्या दस्तावेज लगेगा वह भी बताऊँगा।  राजस्थान राज्य में जितने भी लोग रहते हैं उनको अपना जन आधार रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

राजस्थान सरकार ने Jan Aadhar 2.0 Portal लौंच किया है जिसके परिणामस्वरूप अब आप नए जन आधार पोर्टल पर सारे जन आधार कार्ड सर्विसेज जैसे जन आधार एनरोलमेंट, अपडेट/करेक्शन, आदि सर्विस का लाभ उठा पाएंगे।

साथ हीं पुराना पोर्टल को बंद कर दिया गया है और नया जन आधार एनरोलमेंट पोर्टल जिसका नाम JayApp है चालू कर दिया गया है।

जन आधार के कई फायदे (Benefits) है जैसे जान आधार आईडी सिर्फ राजस्थानियों के लिए है जो उन्हें बाकि के राज्यों से अलग करता है।  जन आधार योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको कई ऑप्शन्स दिखेंगे जैसे सिटीजन रजिस्ट्रेशन, सिटीजन एनरोलमेंट, फॉरगॉट रजिस्ट्रेशन, Acknowledgement Receipt, अपलोड डॉक्यूमेंट और अपना जान आधार आईडी नंबर पता कीजिये।

जन-आधार नंबर जेनेरेट करने के लिए पहले ऑनलाइन अप्लाई करना होगा जन-आधार कार्ड योजना के साइट पर जाकर, Jan Aadhar Registration पूरी प्रक्रिया जान ने के लिए नीचे पढ़े।

अगर, आपको लैपटॉप या स्मार्टफोन थोड़ा -मोड़ा भी चलाने नहीं आता है तो फिर भी नीचे दिए गए सारे स्टेप्स को फोलो करे क्योंकि यह आसान है करना।  चलिए, अब जन-आधार एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू करते है।

Jan Aadhar Card Rajasthan के लाभ अनेक है क्योंकि इसके बिना आप कोई भी राजस्थान गवर्नमेंट के स्कीम्स के लाभ नहीं उठा पाएंगे।  जन आधार कुल तीन चरणों में बनता है जैसे पहला: पंजीकरण (Registration), दूसरा: उपस्थिति पंजी (Jan Aadhar Enrollment) और दस्तावेज डालना (Document Upload)।

इन तीनो स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपका ऑनलाइन जन आधार एप्लीकेशन स्वीकार किया जाता है और रसीद जेनेरेट होता है।  जनाधार कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को पढ़े।

जन-आधार कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • मुखिया और परिवार के सदस्यो का पासपोर्ट साइज फोटो
  • सभी का बैंक पासबुक डिटेल्स जैसे खाता सँख्या, ब्रांच, IFSC Code आदि।
  • जन्म प्रमाण पत्र

यदि आपका आधार कार्ड खो गया है तो ऑनलाइन UIDAI की वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड कर ले दोबारा। बिना आधार कार्ड के जन आधार पंजीकरण नहीं हो सकता है इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखे।

Rajasthan Jan Aadhar Card Yojana

जन आधार योजना राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा लाया गया है और यह सेवा पुराने भामाशाह कार्ड को पूरी तरह से बदल देगी, क्योंकि भामाशाह कार्ड अब बंद किया जा रहा है।

आधार कार्ड जन आधार पंजीकरण के लिए अनिवार्य है। बिना 12 अंकों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर के, जन आधार के लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया जा सकता है।

जन आधार योजना के तहत पुरे राज्य भर में जितने भी राजस्थानी है उनको कोई भी राज्य सरकार की योजना का लाभ उठाने हेतु जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है।  चलिए जन आधार से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी टेबल में पढ़ते है।

  • योजना का नाम : जन आधार योजना
  • किसने शुरू किया : राजस्थान राज्य सरकार ने
  • जान आधार की आधिकारिक वेबसाइट: Official Website
  • कौन-कौन लाभ उठा सकते है: सिर्फ राजस्थान राज्य के लोग
  • अभी तक कुल कितने लोग जन आधार एनरोलमेंट करवाया है: 6,86, 30,735
  • जन आधार ट्रांज़ैक्शन: 91, 17, 53, 875
  • जान आधार कार्ड एप्लीकेशन फी: बिल्कुल निशुल्क (Free)
  •  जन आधार पंजीकरण विधि: ऑनलाइन और ऑफलाइन eMitra Kiosk Center से

ध्यान रहे: जन आधार ने नई पोर्टल लॉन्च की है जिसका नाम Jan Aadhar Card 2.0 है, यहाँ पर Jan Aadhar Enrollment का प्रक्रिया पुराने वाले पोर्टल से अलग है इसलिए नीचे दिए गए Rajasthan Jan Aadhar Enrollment 2.0 की प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दिए गए लेटेस्ट ऑनलाइन मेथड का पालन करे।

जन आधार कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन

  1. राजस्थान जन आधार योजना पोर्टल पर जाएँ।
  2. Jan Aadhar Portal: CLICK HERE
  3. “Citizen Registration” पर क्लिक करें। jan-aadhar-card-registration-page
  4. फैमिली के मुखिया का नाम लिखे अंग्रेजी में।
  5. मुखिया का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, DOB भरे और लिंग चयन करे।
  6. ऊपर दिए गए डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करे।
  7. आप से पुच्छा जायेगा; ” क्या आप सेव करना चाहते है”, OK करे।
  8. स्क्रीन पर रजिस्ट्रशन सँख्या प्रिंट होगा, इसे नोट कर ले। jan-aadhar-registration-number
  9. अब, इस लिंक पर विजिट करे: https://janapp.rajasthan.gov.in/janaadhaar/citizenEnrollment
  10. जन आधार रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करे और खोजे पर क्लिक करें।
  11.  आपका जन आधार सिटीजन एनरोलमेंट फॉर्म खुल जायेगा।
  12. “Choose file” पर क्लिक करें और अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करे।
  13. मुखिया का विवरण, आवासीय पता, मुखिया की व्यक्तिगत जानकारी, परिवार पहचान दस्तावेज Sections को भरें।
  14. ध्यान रहे लाल रंग की फील्ड को भरना अनिवार्य है, बाकि सारा खाली छोड़ सकते है।
  15. सारा सेक्शन भर जाने के बाद अंतिम में “सदस्य जोड़े” पर क्लिक करें।
  16. एक नया वेब पेज लोड होगा जिसमे मुखिया का सारा डिटेल्स प्रिंट होगा एक बॉक्स में।
  17. अब, आपको अपने सारे परिवार सदस्य को भी ऐड करना है इसी प्रक्रिया से।
  18. जब, परिवार का पूरा सदस्य जुड़ जाय तो इस ऑप्शन: ” क्या परिवार पूरा हो गया है?” को हाँ सेलेक्ट कर दे। jan-aadhar-card-add-all-family-members-online
  19. सेव करे बटन पर क्लिक करे और OK करे।
  20.  स्क्रीन पर मैसेज प्रिंट होगा: ” आपके द्वारा  जन आधार का नामांकन का निवेदन स्वीकार कर लिया गया है”।
  21. जन आधार योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन मैसेज को हटाने के लिए ओके करे।
  22. अब, इस दस्तावेज अपलोड लिंक को खोले: https://janapp.rajasthan.gov.in/janaadhaar/citizenDocUpload
  23. मुखिया का आधार सँख्या टाइप करे और खोजे पर क्लिक करें। jan-aadhar-card-apply-document-upload
  24. जन आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी भेजा जायेगा।
  25. सही OTP दर्ज करें और खोजे बटन पर ऊँगली दबाय।
  26. ओटीपी सबमिट हो जाने के बाद फॅमिली मेंबर्स के नाम दिखेंगे।
  27. मुखिया के नाम के पिच्छे “Show List” पर क्लिक करें और आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट अपलोड करे। jan-aadhar-required-documents-uploaded-confirmation
  28. इसी प्रकार बाकि सब फॅमिली मेंबर के भी डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दे शो लिस्ट में क्लीक करके।
  29. “क्या मुखिया सहित सभी सदस्यों के दस्तावेज अपलोड हो चुके हैं?” ऑप्शन को हाँ सेलेक्ट करे।
  30. अंतिम में हरे रंग के “दस्तावेज अपलोड करे” बटन पर क्लिक करें।
  31. वेरिफिकेशन के लिए भेजे बटन पर क्लिक करें।
  32. अब, स्क्रीन पर जन आधार रजिस्ट्रेशन Acknowledgement Receipt प्रिंट होगा।
  33. जन आधार योजना रसीद को सेव करने के लिए Print पर क्लिक करें।

Acknowledgement Slip में आपका सारा डिटेल्स प्रिंट होगा जो आपने पंजीकरण के दौरान भरा था।  इसमें रसीद सँख्या प्रिंटड होगा जिसके द्वारा आप जन आधार एनरोलमेंट स्टेटस चेक कर पाएंगे ऑनलाइन और यह जन आधार कार्ड डाउनलोड करते समय भी पुच्छा जायेगा।

ध्यान दें: राजस्थान सरकार ने नया जन आधार पोर्टल खोला है जिसका नाम जन आधार 2.0 है, पुराना पोर्टल फिलहाल दोबारा चालू कर दिया गया है क्योंकि नया पोर्टल पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसका समाधान निकालने के लिए आपको जन आधार कार्ड से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए नया पोर्टल को छोड़कर पुराने वाले पोर्टल का हीं उपयोग करना होगा।

जन आधार ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान नीचे दिए गए निर्देशों का ध्यान रखे:

  • परिवार का मुखिया वही बन सकती है जिस महिला की आयु 18 वर्ष या इस से ज्यादा है, यदि कोई महिला नहीं तो 21 वर्ष या अधिक का पुरुष होना चाहिए। यदि दोनों में से कोई नहीं है दोनों में से कोई नहीं है तो सबसे उम्र दार वाले को मुखिया बनाये।
  • अनिवार्य दस्तावेज जैसे मुखिया का आधार, बैंक खाता, जन्म-तिथि प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, इनकम प्रूफ के लिए स्व-घोषणा और मुखिया के अलावा किसी और एक सदस्य का आधार कार्ड।
  • जन आधार एनरोलमेंट के दौरान परिवार का सभी सदस्यों के नाम जोड़ना है।
  • हर एक फॅमिली मेंबर का पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना है जो की 50KB का होना चाहिए।
  • दस्तावेज जो अपलोड करना है पीडीऍफ़ फॉर्मेट में होना चाहिए और 2 MB से  कम होना चाहिए।
  • जन आधार कार्ड पंजीकरण के तीनों चरणों (रजिस्ट्रेशन, एनरोलमेंट और डॉक्यूमेंट अपलोड) को पूरा करना है।
  • मुखिया के लिए मोबाइल नंबर देना आवश्यक है।
  • बैंक खाता विवरण भरते समय IFSC कोड सही रूप से भरें।
  • जन्म-तिथि या आयु बर्थ प्रूफ के अनुसार ही देना है।
  • परिवार के किसी भी सदस्य का नाम में Mr./Mrs. जैसे संबोधन का प्रयोग न करे।
  • पता वही भरें जो दस्तावेज़ प्रमाण में दिया गया हो।
  • अगर, आप लघु या सीमांत किसान है तो भूमि विवरण दर्ज करना न भूलें।
  • आपको जन आधार ऑनलाइन फॉर्म में सही जानकारी ही भरना है।
  • अंतिम में जन आधार योजना पंजीकरण रसीद डाउनलोड कर सेव करें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाने के बाद पंजीकरण की स्थिति नियमित रूप से चेक करते रहें।

जनाधार कार्ड कैसे बनाएं नय Jan Aadhar 2.0 पोर्टल पर (How To Make Jan Aadhar Card)

  1. नीचे दिए गए जन आधार योजना 2.0 पोर्टल पर जायँ।
  2. Jan Aadhar 2. Portal: https://jayapp.rajasthan.gov.in/web/#/ctznExternalLandingjan-aadhar-2-new-portal-login-page
  3. अब, परिवार के मुखिया का नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर टाइप करे।
  4. Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. Jan Aadhar 2.0 Portal Dashboard खुल जाएगा।
  6. जन आधार नामांकन हेतु सामान्य निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  7. “नियम और शर्तें स्वीकार करे” और “मैं एतद्द्वारा घोषणा करता/करती हूँ….” को टिक मार्क करे।jan-aadhar-card-online-application-confirmation
  8. दोनों बॉक्स को Tick Mark करने के बाद “प्रस्तुत करना” पर क्लिक करें।
  9. नया जन आधार एनरोलमेंट फॉर्म पेज लोड होगा।
  10. व्यक्तिगत विवरण सेक्शन के नीचे परिवार के मुखिया का जानकारी भरे जैसे आधार नंबर, पूरा नाम हिंदी और इंग्लिश में, लिंग और जन्म-तिथि।
  11. अपना आधार नंबर भरे और सर्च आइकॉन पर क्लिक करें। add-family-head-details
  12. OTP विकल्प को चुनें और OTP इंटर करके सत्यापन पूरा करें। select-otp-option-for-aadhar-verification
  13. आधार कार्ड ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद कुछ जानकारी जैसे नाम, फोटो, जन्म-तिथि आदि आधार से खुद ले ली जायेगी।
  14. जो बॉक्स फॉर्म खाली है उसे आपको खुद से भरना होगा।
  15. क्या मुखिया अनाथ है? में हाँ या नहीं चुने, यदि हाँ तो भरना नई होगा गार्जियन से सम्बंधित कुछ।
  16. क्या मुखिया अनाथ है? में “नहीं” चुनते हैं तो “मुखिया के साथ संबंध” में “Self-स्वयं” को चुने।
  17. अब, अपना माता और पिता का नाम हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में भरे।
  18. मुखिया की श्रेणी, जाती, विवाहित स्थिति और निवासी श्रेणी को भी भरे।
  19. आपसे कुछ अन्य जानकारी भी पूछी जाएगी लेकिन आपको सिर्फ Star मार्क वाले बॉक्स हीं भरना है अनिवार्य है।
  20. संपर्क सेक्शन में अपना मोबाइल नंबर भरे और सत्यापित करें पर क्लिक करें।
  21. अब, मोबाइल नंबर OTP आएगा, आया हुवा ओटीपी भरे और वेरीफाई कर दें। enter-mobile-number
  22. शैक्षणिक और व्यवसाय विवरण सेक्शन को भरे।
  23. बैंक विवरण सेक्शन में अपना बैंक खाता की जानकारी भर दें।
  24. पहचान दस्तावेज सेक्शन के नीचे पहचान कार्ड जैसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन, वोटर, श्रमिक आदि कार्ड की सँख्या भरनी है।
  25. ध्यान रहे आपको पास जो-जो दस्तावेज है उसी की सँख्या टाइप कर दें और भू-धारक की श्रेणी को भी भर दें।
  26. परिवार का पता सेक्शन के नीचे सबसे पहले “क्या ग्रामीण क्षेत्र से हैं?” में हाँ या नहीं को चुने।
  27. अब, पूरी पता की जानकरी भरे।
  28. परिवार पहचान दस्तावेज सेक्शन के नीचे बिजली, जल और गैस कनेक्शन है या नहीं चुन ले।
  29. यदि कोई कनेक्शन हैं तो उस से संबंधित जानकारी भरना होगा जो माँगा जा रहा है।
  30. एक बार अच्छी से जन आधार एनरोलमेंट फॉर्म को दोबारा चेक और वेरीफाई कर ले की सारी जानकारी सही से भरी हुई हैं या नहीं।
  31. अंतिम में, “सेव और आगे बढ़ें ऑप्शन” पर क्लिक करें। save-and-continue-application-form
  32. अब, परिवार के सदस्य का विवरण पेज खुलेगा।
  33. यहाँ पर सदस्य का जानकारी भरिये जैसे आपने मुखिया का भरा था।
  34. jan-aadhar-card-family-member-detailsजब, परिवार सदस्य की जानकारी भर जाय तो “सेव करे” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  35. इसी प्रकार आप अन्य परिवार के सदस्यों का नाम ऐड कर दे।
  36. जब, सभी परिवार सदस्य जुड़ जाएँ तो “क्या परिवार के सभी सदस्यों को जोड़ा जा चूका है?” को हाँ कर दें।
  37. हाँ ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद “आगे बढ़ें” पर क्लिक करें। jan-aadhar-add-family-member-confirmation
  38. दस्तावेज अपलोड पेज लोड होगा, यहाँ पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना है।
  39. मुखिया का नाम पहले आएगा, सारा दस्तावेज अपलोड कर दें और अंतिम में “सेव और पूर्वावलोकन करें” पर क्लिक करें।jan-aadhar-upload-documents
  40. इसी प्रकार सभी सदस्य का दस्तावेज अपलोड कर दें। all-documents-uploaded-for-applying-jan-aadhar-online
  41. जब सबका डॉक्यूमेंट अपलोड हो जाएगा तो आपको दूसरे पेज पर ले जाया जाएगा।
  42. सभी जानकारी दोबारा कन्फर्म कर ले और “पुष्टि करें और सत्यापन के लिए सबमिट करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।submit-jan-aadhar-enrollment-form
  43. “हाँ” ऑप्शन को चुने और “पुष्टि करे” पर क्लिक करें।
  44. अंतिम बार OTP वेरिफिकेशन होगा, ओटीपी भर दें और “सत्यापित करे” पर क्लिक करें।
  45. हाँ, मुझे रसीद दिखाओ ऑप्शन पर क्लिक करें अपना जन आधार एनरोलमेंट रसीद डाउनलोड करने के लिए। display-jan-aadhar-acknowledgement-slip
  46. बधाई हो!, आपने सफलतापूर्वक जन आधार कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर दिया है।

ध्यान रहे: मोबाइल उपभोक्ता पहले गूगल क्रोम ब्राउज़र खोल ले और डेस्कटॉप मोड को ऑन कर दें।  डेस्कटॉप या लैपटॉप उपभोक्ता को सिर्फ ब्राउज़र खोलने की आवश्यकता है।

आपके पास स्मार्टफोन हो या कप्यूटर दोनों पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी तरह से समान (Same Process) है।  अगर, आप ऑनलाइन मेथड से जन आधार कार्ड नहीं बनवाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी ईमित्रा सेंटर जायँ ऑफलाइन मेथड के लिए।

यह जन आधार 2.0 पोर्टल बंद हो चुकी है इसलिए आप जन आधार कार्ड बनाने के लिए पुराना वाला पोर्टल का उपयोग करे जिसकी प्रक्रिया शुरुवात में बताई गई है।

जन आधार बनाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए (Documents Required For Jan Aadhar Card)

जन आधार कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जानने के लिए नीचे दी गई सूची को पढ़े:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • पता का दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (ऑप्शनल)
  • जाति प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)
  • आय प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)

जन आधार उपस्थिति पंजी के दौरान आप चाहे तो अन्य दस्तावेज जैसे बिजली बिल, गैस बिल, मैरिज सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट आदि दे सकते है।  बिना आवश्यक दस्तावेज के कोई भी राजस्थानी नागरिक जन आधार योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।

जन आधार कार्ड पंजीकरण स्टेटस चेक कैसे करे ऑनलाइन

  1. जन आधार 2.0 पोर्टल पर जायँ स्टेटस चेक हेतु।
  2. मुखिया का पूरा नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर इंटर करे।
  3. लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. जन डैशबोर्ड खुल जाएगा, डैशबोर्ड के लेफ्ट साइड मेनू में जाएँ। jan-aadhar-new-portal-side-menu
  5. Jan Aadhar Status ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. अपना Acknowledgement ID भर दें और Search पर क्लिक करें। jan-aadhar-family-status
  7. अब, आपकी जन आधार पंजीकरण से सम्बंधित सभी जानकारी Family Details सेक्शन के नीचे कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रिंट होगी।
  8. Jan Aadhaar Enrollment Verification Status सेक्शन में जायँ। jan-aadhar-enrollment-verification-status-online
  9. यहाँ पर आपको जन आधार कार्ड स्टेटस दिखाई देगा Status Tab में।
  10. जन आधार स्टेटस चेक करने के बाद कार्ड बन चुका है या नहीं पता लगा सकते हैं।
  11. जब, जन आधार पंजीकरण स्वीकार हो जायेगा तब डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल फ़ोन पर जन आधार पंजीकरण स्थिति चेक कैसे करे

  1. पहले, जन आधार कार्ड मोबाइल ऐप डाउनलोड करे।
  2.  Jan Aadhar Mobile App को Launch करे।
  3. Know Your Jan Aadhaar Status ऑप्शन क्लिक करें। know-your-jan-aadhar-status-on-mobile-phone
  4. अब, Jan Aadhar Acknowledgement ID या परिवार के किसी एक सदस्य का आधार नंबर भरे। enter-aadhar-number-for-checking-status
  5. नीचे दिए गए Get Family Member List क्लिक करें।
  6. अब, आपकी जन आधार के सभी सदस्य का नाम उनके मोबाइल नंबर के साथ प्रिंट होगा।
  7. किसी एक सदस्य के मोबाइल नंबर पर क्लिक करें OTP भेजने के लिए। otp-verification-for-tracking-jan-aadhar-card-status
  8. मोबाइल नंबर पर आया हुवा ओटीपी इंटर करे और VERIFY पर क्लिक करें।
  9. Jan-Aadhar Status सेक्शन लोड होगा जसिके नीचे आपको STATUS और STATUS DATE दिखेगा।

इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन और मोबाइल ऑनलाइन या मोबाइल फ़ोन के माध्यम से घर बैठे अपना जन आधार कार्ड एनरोलमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

जन आधार एकीकृत योजनाएं कैसे देखे

    1. जन आधार स्कीम्स लिंक पर विजिट करे।
    2. आपको इस पेज पर सारे जन आधार योजनायें दिखेंगे।
    3. जिस योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहिए उस पर क्लिक करें।
    4. 64 जन आधार स्कीम है लिस्टेड।
    5. आने वाले समय में जो भी नई योजनाएँ आएँगी वे यहाँ लिस्टेड होंगे।

जन आधार स्कीम से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर विजिट करते रहे।

राजस्थान जन आधार कार्ड के अंतर्गत आने वाली सरकारी योजनाए

  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • रोजगार सृजन योजना
  • मुख्यमंत्री संबल विधि/परित्यक्त बी.एड योजना
  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
  • देवनारायण गर्ल्स स्टूडेंट स्कूटी वितरण योजना
  • देवनारायण गर्ल्स स्टूडेंट स्कॉलर इंसेंटिव स्कीम
  • ईपीडीएस
  • राजस्थान राज्य गंगानगर चीनी मिल
  • बेरोजगारी भत्ता
  • निर्माण श्रमिक औज़ार/टूलकिट सहायता योजना
  • निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा योजना
  • निर्माण श्रमिक शिखा कौशल विकास योजना
  • निर्माण श्रमिक सुलभ आवास योजना
  • प्रसूति सहायता योजना
  • शुभ शक्ति योजना
  • सिलिकोसिस पीड़ित हिताधिकारियों हेतु सहायता योजना
  • अनुप्रति योजना
  • बीएसटीसी के लिए सहरिया के छात्रों को प्रोत्साहन

राजस्थान जन आधार के साइट पर और भी बहुत सारे सरकारी योजनाएँ हैं जो आपको लिस्टेड मिलेंगी।

जन आधार से संबंधित अन्य आर्टिकल्स:

आशा करता हूँ की आपको अब जनाधार कार्ड कैसे बनाए समझ में आ गया होगा, विशेष रूप से नए जन आधार 2.0 पोर्टल पर। यदि अपने लिए नय जन आधार कार्ड बनवाने में या जन आधार कार्ड पंजीकरण में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो नीचे कमेंट करें। अधिक जानकारी के लिए सामान्य प्रश्न ज़रूर पढ़ें।

सामान्य प्रश्न (FAQs)

Rajasthan Jan Aadhar Yojana क्या है?

राजस्थान जन आधार कार्ड योजना के तहत जितने भी सरकारी लाभ जैसे जीवन बिमा और अन्य 56 राज्य के स्कीम जो भामाशाह कार्ड के अंतर्गत मिलते थे, वे अब जन आधार कार्ड से मिलेंगे। सरल भाषा में कहें तो राज्य सरकार की सभी सेवाएँ और योजनाओं का लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से मिलेगा।।

जन आधार कार्ड चेक करना है कैसे करे?

ऑनलाइन जन आधार पंजीकरण के बाद आपको एक रसीद सँख्या दिया जाता है इसी संख्या के माध्यम से आप जन आधार पोर्टल पर जाकर एनरोलमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। SMS से भी आपको सूचित कर दिया जाता है की आपका जन आधार आईडी नंबर जेनेरेट हुवा की नई।

जन आधार कार्ड क्या है?

राजस्थान में पहले जितना भी सरकारी सेवा था उसका लाभ भामाशाह कार्ड के द्वारा लिया जाता था लेकिन अब यह जन आधार कार्ड में लिंक कर दिया गया है और पुराना भामाशाह कार्ड बंद हो गया है।

जन आधार बनवाने में कोई चार्ज लगता है?

नहीं, राजस्थान सरकार ने अभी तक किसी भी प्रकार का शुल्क या फीस जन आधार एप्लीकेशन में नहीं लगाया है। यह योजना पूरी तरह से मुफ्त है सब के लिए।

जन आधार कार्ड कितने दिन में बनता है?

जन आधार कार्ड 10 से 12 दिन में बनता है ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद से। इस बीच आप ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

क्या भामाशाह कार्ड और जन आधार समान है?

हाँ, पहले जो राजस्थान में भामाशाह कार्ड चलता था अब जन आधार कार्ड हो चूका है, इसलिए सारे उपभोक्ता को जन आधार योजना के तहत विस्थापित करना होगा राज्य सरकारी सेवा का लाभ उठाने के लिए।

जन आधार योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

जन आधार कार्ड के आधिकारिक वेबसाइट यह है https://janapp.rajasthan.gov.in/janaadhaar/citizenDashboard, इस लिंक पर विजिट करे ऑफिसियल साइट पर जाने के लिए।

Leave a Reply