आधार कार्ड में गार्जियन (पिता/पति) का नाम कैसे चेंज करे या बदले ऑनलाइन

इस पोस्ट में आप क्या जानेंगे:
आधार कार्ड में गार्जियन का नाम ऑनलाइन बदलें | आधार कार्ड में पिता का नाम ऑनलाइन बदलें | शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ें या अपडेट करें

Aadhar Card Guardian Name Change: क्या आपके आधार कार्ड में पिता का नाम गलत है और आप इसे सुधारना चाहते हैं? यदि हाँ, तो इस पोस्ट को पढ़ें। इस पोस्ट के माध्यम से आप आधार कार्ड में अपना पिता या पति का नाम भी बदलवा सकते हैं।

शादी के बाद पति का नाम अपडेट किया जाता है, और यह करना आवश्यक होता है। आधार कार्ड में पिता और पति का नाम बदलना आसान है, क्योंकि आप घर बैठे ऑनलाइन अपने पिता का नाम अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड में Relationship (Father/Husband) का नाम बदलने के लिए क्या चाहिए?

  • आधार कार्ड।
  • आधार कार्ड एड्रेस प्रूफ, जिसमें आपके पिता या पति का नाम दर्ज हो।
  • एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर/लैपटॉप (यदि आप ऑनलाइन मेथड का उपयोग करना चाहते हैं)।
  • आधार कार्ड करेक्शन/अपडेट फ़ॉर्म (यदि आप ऑफ़लाइन मेथड से, यानी आधार केंद्र जाकर गार्जियन का नाम बदलवाते हैं)।
  • आधार कार्ड सर्टिफिकेट फ़ॉर्म या आधार वैलिडेशन लेटर — यदि आपके पास कोई प्रूफ उपलब्ध नहीं है।
  • आधार अपॉइंटमेंट स्लिप (यदि आधार सेवा केंद्र जाकर पिता/पति का नाम सुधारना है)।

हमें किन परिस्थितियों में आधार कार्ड में गार्जियन का नाम बदलना पड़ता है:

  • आधार कार्ड में पिता का नाम सुधार (Father Name Correction in Aadhaar Card)
  • आधार कार्ड में पति का नाम अपडेट (Husband Name Update in Aadhaar Card)
  • शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलना (Aadhaar Card Name Change After Marriage)
  • आधार में पति का नाम जोड़ना (Aadhaar Me Pati Ka Naam Jodna)

आधार कार्ड सुधार फ़ॉर्म की आवश्यकता तब पड़ेगी जब आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं करवाते। आधार सेंटर पहुँचने पर पिता/पति का नाम बदलने के लिए सुधार फ़ॉर्म भरने हेतु दिया जाएगा।

आप आधार सर्टिफिकेट फ़ॉर्म को प्रूफ के रूप में उपयोग करके पिता/पति का नाम बदलवा सकते हैं। गार्जियन का नाम अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए नीचे पढ़ें।

Aadhaar Card में Guardian (पिता/पति) का Name ऑनलाइन कैसे बदलें

पता अपडेट करते समय आपको अपने पति या पिता का नाम “Care Of” (C/O) के नीचे भरना होता है; इसके लिए कोई अलग सर्विस या प्रोसेस नहीं है।

यहाँ पर हम MyAadhaar Portal का उपयोग करने वाले हैं। UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाएँ, “Update Aadhaar” सेक्शन के नीचे “Update Demographics Data & Check Status” विकल्प पर क्लिक करें। अब “Login” पर क्लिक करें। आप चाहें, तो इस Direct Link पर भी जा सकते हैं।

आधार कार्ड में पिताजी/पति का नाम बदलने या जोड़ने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स पढ़ें:

  1. अपना आधार नंबर भरें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  2. “Send OTP” पर क्लिक करें।
  3. अब 6 अंकों का OTP भरें, जो आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है।
  4. OTP भरने के बाद “Login” पर क्लिक करें।myaadhar-portal-login-page
  5. “Update Aadhaar Online” विकल्प पर क्लिक करें।update-realtionship-name-in-aadhar-online-option
  6. नीचे स्क्रॉल करें और “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करें।
  7. अब चौथा विकल्प “Address” सेलेक्ट करें।select-address-option-for-guardian-name-correction
  8. Address चुनने के बाद “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करें।
  9. अब “Care Of (C/O)” फ़ील्ड में गार्जियन (पिता/पति) का नाम टाइप करें।enter-your-father-husband--name-under-care-of
  10. फिर नीचे अपना नया पता भरें, जो एड्रेस प्रूफ में प्रिंटेड है।
  11. पिता/पति का नाम और पता भरने के बाद “Select Valid Supporting Document Type” के नीचे वह दस्तावेज़ चुनें, जिसे अपलोड करना है।
  12. “View Details & Upload Document” पर क्लिक करें और डॉक्यूमेंट प्रूफ की PDF फ़ाइल अपलोड कर दें।
  13. सभी विवरण भरने के बाद “Next” बटन पर क्लिक करें।
    upload-pita-pati-name-change-proof-option
  14. आधार कार्ड गार्जियन नाम (Father/Husband) और पता जाँच लें।
  15. यदि पिता/पति के नाम में कोई गलती हो, तो “Edit” पर क्लिक करके उसे सुधार लें।
  16. अब “Allow UIDAI” और “I hereby confirm…” को टिक मार्क करें और “Next” बटन पर क्लिक करें।
  17. अंत में “Make Payment” पर क्लिक करें और पुनः “I hereby confirm…” को टिक मार्क करें।
  18. ₹50 का ऑनलाइन भुगतान पूरा करें।
  19. भुगतान पूरा होने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आधार कार्ड पति/पिता नाम करेक्शन रसीद प्रिंट होकर दिखाई देगी।
  20. आधार कार्ड गार्जियन नाम चेंज रसीद डाउनलोड करने के लिए “Download Acknowledgement” पर क्लिक करें।
  21. बधाई हो! आपने आधार कार्ड में पिता/पति का नाम सुधारने के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।

आपको अपने पिताजी या पति का नाम अंग्रेज़ी में टाइप करना है और यह हिंदी में स्वतः कन्वर्ट हो जाएगा। यदि हिंदी भाषा में पिता/पति के नाम में कोई गलती हो, तो Google Input Tool या किसी भी Hindi Online Converter का उपयोग करके सही नाम टाइप करें।

ध्यान रखें, रसीद में आपको Update Request Number (URN), दिनांक और समय प्रिंटेड मिलेगा। इसी जानकारी से आप UIDAI की वेबसाइट पर आधार कार्ड करेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस जानकारी से आप UIDAI की वेबसाइट से  कर सकते हैं। आप कहीं से भी MyAadhaar Portal पर लॉगिन करके “Requests” सेक्शन में पिता/पति नाम करेक्शन का स्टेटस देख सकते हैं।

ध्यान दें: पहले “Care Of (C/O)” की जगह “Son Of” (का बेटा) / “Wife Of” (की पत्नी) आता था, “Son Of” के स्थान पर पिताजी का नाम और “Wife Of” के स्थान पर पति का नाम टाइप करना होता था। अब आधार कार्ड में “C/O” प्रिंट होता है, जहाँ आपके गार्जियन का नाम लिखा होता है। गार्जियन से आपका रिश्ता क्या है (पिता/पति) यह प्रिंट नहीं होगा।

चूँकि आधार कार्ड में गार्जियन नाम बदलने की प्रक्रिया एड्रेस अपडेट के दौरान होती है, इसलिए अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें: आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट या चेंज कैसे करें ऑनलाइन। यदि एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आधार सर्टिफकेट फॉर्म का उपयोग करें।

अब आपको अपना आधार कार्ड, मूल एड्रेस प्रूफ और अपॉइंटमेंट स्लिप का प्रिंटआउट लेकर आधार सेवा केंद्र जाना है। निर्धारित दिन और समय पर जाएँ और आधार कार्ड में Father/Husband का नाम अपडेट करवा लें।

आधार सेंटर ऑपरेटर पिता/पति का नाम अपडेट करने के बाद आपको एक एनरोलमेंट स्लिप देगा, जिसमें एनरोलमेंट नंबर, दिनांक और समय प्रिंटेड होगा, जिसके माध्यम से आप घर बैठे आधार कार्ड अपडेट स्टेटस चेक कर पाएँगे।

मोबाइल फोन से mAadhaar App द्वारा आधार में पिताजी या पति का नाम कैसे अपडेट करें

आप mAadhaar ऐप का उपयोग करके अपने स्मार्टफोन से घर बैठे पिता/पति (Father/Husband) का नाम अपडेट कर सकते हैं। मोबाइल फोन पर आधार कार्ड में गार्जियन का नाम बदलने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होती है।

इस विषय पर मैंने एक अलग पोस्ट भी लिखी है, जिसे आप विस्तार से समझने के लिए देख सकते हैं। यह पोस्ट पढ़ें: मोबाइल फोन से आधार कार्ड का पता कैसे बदलें: mAadhaar ऐप के माध्यम से पूरी जानकारी। चाहे मोबाइल हो या कंप्यूटर, पूरा नाम जोड़ने/अपडेट करने की प्रक्रिया समान रहती है, केवल प्लेटफ़ॉर्म अलग होता है।

मोबाइल फोन पर mAadhar App से आधार कार्ड में पिता/पति का नाम कैसे सुधारें:

  1. पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar App डाउनलोड करें।
  2. mAadhaar ऐप को अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करें।
  3. मोबाइल ऐप को लॉन्च करें और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  4. “Register My Aadhaar” पर क्लिक करें।
  5. 4-अंकों का पासवर्ड सेट करें।
  6. अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर “Request OTP” पर क्लिक करें।
  7. OTP भरें और “Verify” पर क्लिक करें।
  8. “Aadhaar Update” पर क्लिक करें।
  9. “Address Update” विकल्प पर क्लिक करें।
  10. सिक्योरिटी कैप्चा टाइप करें और “Request OTP” पर क्लिक करें।
  11. आए हुए OTP को भरें और “Verify” पर क्लिक करें।
  12. “Care Of (C/O)” में पिता/पति का नाम टाइप करें।
  13. गार्जियन का नाम भरने के बाद पूरा पता दर्ज करें।
  14. मान्य दस्तावेज़ प्रूफ चुनें और उसकी PDF अपलोड करें।
  15. ऊपर दिए गए विवरण भरें और आगे बढ़ें।
  16. अंत में ₹50 का भुगतान कर दें।
  17. अंतिम में  50 रूपए का पेमेंट कर दें.
  18. आपने मोबाइल फ़ोन से पिता/पति का नाम बदलने के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है।

ध्यान दें: आप ऑनलाइन या मोबाइल ऐप तरीका तभी अपना सकते हैं जब आपके आधार कार्ड में कोई मोबाइल नंबर लिंक्ड हो। बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आपको ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग नहीं कर पाएँगे और आधार एनरोलमेंट/सेवा केंद्र जाना होगा।

मेरे पिताजी का नाम कैसे बदलें या चेंज करें

पिताजी का नाम बदलने के लिए मैंने इस लेख में दो तरीके बताए हैं: ऑनलाइन और ऑफ़लाइन। ऑनलाइन पिता का नाम बदलने के लिए UIDAI पोर्टल पर जाएँ या mAadhaar App का उपयोग करें। ऑफ़लाइन तरीका अपनाने के लिए आप पहले अपना अपॉइंटमेंट बुक करें या किसी और से बुक करवाएँ और फिर आधार सेवा केंद्र जाकर आसानी से अपने पिताजी का नाम बदलवा लें।

दोनों तरीके आसान हैं, और आपको वही तरीका अपनाना चाहिए जो आपको अच्छी तरह समझ में आए ताकि गार्जियन का नाम अपडेट करवाने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत न आए। डेस्कटॉप/लैपटॉप या स्मार्टफोन से आप घर बैठे UIDAI पोर्टल और mAadhaar App के माध्यम से अपने पिताजी का नाम बदल सकते हैं।

आधार कार्ड में पिता/पति का नाम सुधारने के लिए क्या डॉक्यूमेंट प्रूफ चाहिए

आधार कार्ड में पिता/पति का नाम जोड़ने या सुधारने के लिए आपको एक एड्रेस प्रूफ चाहिए। क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद आधार कार्ड में नाम और पता बदलने के लिए कौन-से दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं? आधार कार्ड में रिश्तेदार (पिता/पति) का नाम सुधारने के लिए ऐसा एड्रेस प्रूफ चाहिए, जिसमें उनका नाम प्रिंटेड हो।

यदि आप अपने पिता का नाम सुधारना चाहते हैं, तो दस्तावेज़ में पिता का नाम प्रिंटेड होना चाहिए। यदि आपके पास कोई भी प्रूफ नहीं है, तो आप आधार कार्ड सर्टिफिकेट फ़ॉर्म देकर पिता या पति का नाम बदलवा सकते हैं। यही एक तरीका है जिससे बिना किसी अन्य प्रूफ के गार्जियन का नाम बदलवाया जा सकता है।

यदि पति का नाम आधार में जोड़ना है, तो दस्तावेज़ में पति का नाम प्रिंटेड होना चाहिए। एड्रेस प्रूफ की सूची के लिए यह पढ़ें: आधार कार्ड में एड्रेस बदलने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

अब यह पोस्ट यहीं समाप्त होती है। आशा करता हूँ कि आपको यह लेख समझ में आया होगा। यदि आपको आधार कार्ड में पिता/पति का नाम जोड़ने में कोई परेशानी हो रही है, तो नीचे कमेंट ज़रूर करें।

सामान्य प्रश्न (FAQs)

क्या आधार कार्ड में गार्जियन का नाम ऑनलाइन बदला जा सकता है?

हाँ, आप UIDAI के SSUP (Self Service Update Portal) द्वारा आधार कार्ड में अपने गार्जियन का नाम ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं। आप चाहे तो mAadhaar App का भी उपयोग कर सकते हैं।

पापा का नाम कैसे सेट करें?

पिताजी का नाम सेट/अपडेट करने के लिए आप ऑनलाइन MyAadhaar Portal पर आवेदन कर सकते हैं या नज़दीकी आधार सेवा केंद्र जाकर सुधार करवा सकते हैं।

मेरे पिताजी का नाम बदलना है, कैसे करें?

आप अपने पिताजी का नाम ऑनलाइन MyAadhaar Portal या mAadhaar App के माध्यम से बदल सकते हैं।आप चाहें तो अपॉइंटमेंट बुक करके आधार सेवा केंद्र जाकर भी पिता का नाम बदल सकते हैं।

आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे सुधारें?

आधार कार्ड में पिता का नाम सुधारने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफ़लाइन दोनों तरीकों का उपयोग कर सकते हैं; पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

आधार कार्ड में पति का नाम कैसे जोड़ें?

आप बहुत आसानी से आधार कार्ड में पिता के नाम की जगह पति का नाम ऑनलाइन जोड़ सकते हैं। पूरी प्रक्रिया समझने के लिए इस पोस्ट को पढ़ें।

क्या शादी के बाद पति का नाम आधार में अपडेट करना ज़रूरी है?

हाँ, यह आवश्यक है, क्योंकि कई आधार-आधारित सेवाओं में पति का नाम प्रूफ के तौर पर मांगा जाता है; अन्यथा आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

आधार में पिता या पति का नाम सुधारने के लिए क्या शुल्क लगता है?

आधार कार्ड में पिता/पति का नाम सुधारने के लिए ₹50 का आधिकारिक शुल्क लगता है। यह शुल्क ऑनलाइन हो या ऑफ़लाइन, दोनों में समान है।

About tony

नमस्कार, मेरा नाम टोनी है और मैं UIDAI आधारित आधार कार्ड सेवाओं से जुड़े विषयों पर कंटेंट लिखता हूँ। मुझे Common Service Center (CSC) और प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से 3+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव है, जहाँ मैंने आधार कार्ड डाउनलोड, अपडेट, सुधार, स्टेटस चेक, PVC आधार कार्ड, जन आधार, उद्योग आधार (उद्यम) तथा अन्य डिजिटल सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से संभाला है। मेरे बारे में और पढ़ें

Leave a comment