इस पोस्ट में आप क्या जानेंगे?
आधार कार्ड में अभिभावक (Guardian) का नाम ऑनलाइन बदलें | आधार कार्ड में पिता का नाम ऑनलाइन बदलें | शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ें या अपडेट करें
Aadhar Card Guardian Name Change: क्या आपके आधार कार्ड में पिता का नाम गलत है और आप इसे सुधारना चाहते हैं? यदि हाँ, तो इस पोस्ट को पढ़ें। इस पोस्ट के माध्यम से आप आधार कार्ड में अपने पिता या पति का नाम भी बदलवा सकते हैं।
शादी के बाद आधार कार्ड में पति का नाम अपडेट किया जाता है। आधार कार्ड में पिता और पति का नाम बदलना आसान है, क्योंकि आप घर बैठे ऑनलाइन अपने पिता या पति का नाम अपडेट कर सकते हैं।
आधार कार्ड में Relationship (Father / Husband) का नाम बदलने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- आधार कार्ड।
- आधार कार्ड का पते के प्रमाण (Address Proof), जिसमें आपके पिता या पति का नाम दर्ज हो।
- एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर / लैपटॉप (यदि आप ऑनलाइन तरीका का उपयोग करना चाहते हैं)।
- आधार कार्ड करेक्शन/अपडेट फ़ॉर्म (यदि आप ऑफ़लाइन तरीका से, यानी आधार केंद्र जाकर अभिभावक (Guardian) का नाम बदलवाते हैं)।
- आधार कार्ड सर्टिफिकेट फॉर्म या Aadhaar Validation Letter, यदि आपके पास कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है।
- आधार अपॉइंटमेंट स्लिप (यदि आधार सेवा केंद्र जाकर पिता / पति का नाम सुधारना है)।
हमें किन परिस्थितियों में आधार कार्ड में अभिभावक (Guardian) का नाम बदलना पड़ता है?
- आधार कार्ड में पिता का नाम सुधार (Father Name Correction in Aadhaar Card)
- आधार कार्ड में पति का नाम अपडेट (Husband Name Update in Aadhaar Card)
- शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलना (Aadhaar Card Name Change After Marriage)
- आधार में पति का नाम जोड़ना (Aadhaar Me Pati Ka Naam Jodna)
आधार कार्ड सुधार फ़ॉर्म की आवश्यकता तब पड़ेगी जब आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक नहीं करते। आधार सेंटर पहुँचने पर पिता / पति का नाम बदलने के लिए सुधार फ़ॉर्म भरने हेतु दिया जाएगा।
आप आधार सर्टिफिकेट फ़ॉर्म को प्रमाण के रूप में उपयोग करके पिता / पति का नाम बदलवा सकते हैं। अभिभावक (Guardian) का नाम अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए नीचे पढ़ें।
Aadhaar Card में Guardian (पिता / पति) का Name ऑनलाइन कैसे बदलें?
पता अपडेट करते समय आपको अपने पति या पिता का नाम “Care Of” (C/O) के नीचे भरना होता है; इसके लिए कोई अलग सर्विस या प्रक्रिया नहीं है।
यहाँ हम MyAadhaar पोर्टल का उपयोग करने वाले हैं। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ, “Update Aadhaar” सेक्शन के नीचे “Update Demographics Data & Check Status” विकल्प पर क्लिक करें। अब “Login” पर क्लिक करें। आप चाहें, तो इस Direct Link पर भी जा सकते हैं।
आधार कार्ड में पिता / पति का नाम बदलने या जोड़ने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स पढ़ें:
- अपना आधार नंबर भरें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- “Send OTP” पर क्लिक करें।
- अब 6 अंकों का OTP भरें, जो आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है।
- OTP भरने के बाद “Login” पर क्लिक करें।
- “Update Aadhaar Online” विकल्प पर क्लिक करें।

- नीचे स्क्रॉल करें और “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करें।
- अब चौथा विकल्प “Address” चुनें।

- “Address” चुनने के बाद “Proceed to Update Aadhaar” पर क्लिक करें।
- अब “Care Of (C/O)” फ़ील्ड में अभिभावक (पिता / पति) का नाम दर्ज करें।

- फिर नीचे अपना नया पता भरें, जो पते के प्रमाण (Address Proof) में प्रिंट है।
- पिता / पति का नाम और पता भरने के बाद “Select Valid Supporting Document Type” के नीचे वह दस्तावेज़ चुनें, जिसे अपलोड करना है।
- “View Details & Upload Document” पर क्लिक करें और दस्तावेज़ का प्रमाण की PDF फ़ाइल अपलोड कर दें।
- सभी विवरण भरने के बाद “Next” बटन पर क्लिक करें।

- आधार कार्ड में अभिभावक (Father / Husband) का नाम और पता जाँच लें।
- यदि पिता / पति के नाम में कोई गलती हो, तो “Edit” पर क्लिक करके उसे सुधार लें।
- अब “Allow UIDAI” और “I hereby confirm…” को चुनें और “Next” बटन पर क्लिक करें।
- अंत में “Make Payment” पर क्लिक करें और पुनः “I hereby confirm…” को चुनें।
- ₹50 का ऑनलाइन भुगतान पूरा करें।
- भुगतान पूरा होने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आधार कार्ड में पति / पिता के नाम की करेक्शन रसीद प्रिंट होकर दिखाई देगी।
- आधार कार्ड अभिभावक के नाम परिवर्तन की रसीद डाउनलोड करने के लिए “Download Acknowledgement” पर क्लिक करें।
- बधाई हो! आपने आधार कार्ड में पिता / पति का नाम सुधारने के लिए सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।
आपको अपने पिता या पति का नाम अंग्रेज़ी में दर्ज करना है और यह हिंदी में स्वतः परिवर्तित हो जाएगा। यदि हिंदी भाषा में पिता / पति के नाम में कोई गलती हो, तो Google Input Tool या किसी भी Hindi Online Converter का उपयोग करके सही नाम टाइप करें।
ध्यान रखें, रसीद में आपको Update Request Number (URN), दिनांक और समय प्रिंट मिलेगा। इसी जानकारी से आप UIDAI की वेबसाइट पर आधार कार्ड करेक्शन स्टेटस की जाँच कर सकते हैं। आप कहीं से भी MyAadhaar Portal पर लॉगिन करके “Requests” सेक्शन में पिता / पति नाम करेक्शन का स्टेटस देख सकते हैं।
ध्यान दें: पहले “Care Of (C/O)” की जगह “Son Of” (का बेटा) / “Wife Of” (की पत्नी) आता था, “Son Of” के स्थान पर पिता का नाम और “Wife Of” के स्थान पर पति का नाम टाइप करना होता था। अब आधार कार्ड में “C/O” प्रिंट होता है, जहाँ आपके अभिभावक (Guardian) का नाम लिखा होता है। अभिभावक से आपका रिश्ता (पिता / पति) प्रिंट नहीं होगा।
चूँकि आधार कार्ड में अभिभावक (Guardian) नाम बदलने की प्रक्रिया पता अपडेट के दौरान होती है, इसलिए अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ें: आधार कार्ड में पता अपडेट या चेंज कैसे करें ऑनलाइन। यदि पते का प्रमाण (Address Proof) नहीं है, तो आधार सर्टिफकेट फॉर्म का उपयोग करें।
अब आपको अपना आधार कार्ड, मूल पते का प्रमाण (Address Proof) और अपॉइंटमेंट स्लिप का प्रिंटआउट लेकर आधार सेवा केंद्र जाना है। निर्धारित दिन और समय पर जाएँ और आधार कार्ड में Father/Husband का नाम अपडेट करवा लें।
आधार सेवा केंद्र का ऑपरेटर पिता / पति का नाम अपडेट करने के बाद आपको एक एनरोलमेंट स्लिप देगा, जिसमें एनरोलमेंट नंबर, दिनांक और समय प्रिंट होगा, जिसके माध्यम से आप घर बैठे आधार कार्ड अपडेट स्टेटस की जाँच कर पाएँगे।
मोबाइल फोन से mAadhaar App द्वारा आधार में पिता या पति का नाम कैसे अपडेट करें
आप mAadhaar ऐप का उपयोग करके अपने स्मार्टफोन से घर बैठे पिता / पति (Father/Husband) का नाम अपडेट कर सकते हैं। मोबाइल फोन पर आधार कार्ड में अभिभावक (Guardian) का नाम बदलने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही पूरी होती है।
इस विषय पर मैंने एक अलग पोस्ट भी लिखी है, जिसे आप विस्तार से समझने के लिए देख सकते हैं। यह पोस्ट पढ़ें: मोबाइल फोन से आधार कार्ड का पता कैसे बदलें: mAadhaar ऐप के माध्यम से पूरी जानकारी। चाहे मोबाइल हो या कंप्यूटर, पूरा नाम जोड़ने / अपडेट करने की प्रक्रिया समान रहती है, केवल प्लेटफ़ॉर्म अलग होता है।
मोबाइल फोन पर mAadhar App से आधार कार्ड में पिता / पति का नाम कैसे सुधारें:
- पहले Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar App डाउनलोड करें।
- mAadhaar ऐप को अपने स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करें।
- मोबाइल ऐप को लॉन्च करें और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- “Register My Aadhaar” पर क्लिक करें।
- 4 अंकों का पासवर्ड सेट करें।
- अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर “Request OTP” पर क्लिक करें।
- OTP भरें और “Verify” पर क्लिक करें।
- “Aadhaar Update” पर क्लिक करें।
- “Address Update” विकल्प पर क्लिक करें।
- सिक्योरिटी कैप्चा दर्ज करें और “Request OTP” पर क्लिक करें।
- आए हुए OTP को भरें और “Verify” पर क्लिक करें।
- “Care Of (C/O)” में पिता / पति का नाम दर्ज करें।
- अभिभावक (Guardian) का नाम भरने के बाद पूरा पता दर्ज करें।
- मान्य दस्तावेज़ का प्रमाण चुनें और उसकी PDF अपलोड करें।
- ऊपर दिए गए विवरण भरें और आगे बढ़ें।
- अंतिम में 50 रूपए का पेमेंट कर दें।
- आपने मोबाइल फ़ोन से पिता / पति का नाम बदलने के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर दिया है।
ध्यान दें: आप ऑनलाइन या मोबाइल ऐप तरीका तभी अपना सकते हैं जब आपके आधार कार्ड में कोई मोबाइल नंबर लिंक हो। बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आप ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग नहीं कर पाएँगे और आधार एनरोलमेंट / सेवा केंद्र जाना होगा।
मेरे पिता का नाम कैसे बदलें या चेंज करें
पिता का नाम बदलने के लिए मैंने इस लेख में दो तरीके बताए हैं: ऑनलाइन और ऑफ़लाइन। ऑनलाइन पिता का नाम बदलने के लिए UIDAI पोर्टल पर जाएँ या mAadhaar App का उपयोग करें। ऑफ़लाइन तरीका अपनाने के लिए आप पहले अपना अपॉइंटमेंट बुक करें या किसी और से बुक करवाएँ और फिर आधार सेवा केंद्र जाकर आसानी से अपने पिता का नाम बदलवा लें।
दोनों तरीके आसान हैं, और आपको वही तरीका अपनाना चाहिए जो आपको अच्छी तरह समझ में आए ताकि अभिभावक (Guardian) का नाम अपडेट करवाने में आपको किसी प्रकार की दिक्कत न आए। डेस्कटॉप / लैपटॉप या स्मार्टफोन से आप घर बैठे UIDAI पोर्टल और mAadhaar ऐप के माध्यम से अपने पिता का नाम बदल सकते हैं।
आधार कार्ड में पिता / पति का नाम सुधारने के लिए दस्तावेज़ का कौन-सा प्रमाण चाहिए?
आधार कार्ड में पिता / पति का नाम जोड़ने या सुधारने के लिए आपको एक पते के प्रमाण (Address Proof) चाहिए। क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद आधार कार्ड में नाम और पता बदलने के लिए कौन-से दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं? आधार कार्ड में रिश्तेदार (पिता / पति) का नाम सुधारने के लिए ऐसा पते का प्रमाण (Address Proof) चाहिए, जिसमें उनका नाम प्रिंट हो।
यदि आप अपने पिता का नाम सुधारना चाहते हैं, तो दस्तावेज़ में पिता का नाम प्रिंट होना चाहिए। यदि आपके पास कोई भी प्रमाण नहीं है, तो आप आधार कार्ड सर्टिफिकेट फ़ॉर्म देकर पिता या पति का नाम बदलवा सकते हैं। यही एक तरीका है जिससे बिना किसी अन्य प्रमाण के अभिभावक (Guardian) का नाम बदलवाया जा सकता है।
यदि आधार में पति का नाम जोड़ना है, तो दस्तावेज़ में पति का नाम प्रिंट होना चाहिए। पते के प्रमाण (Address Proof) की सूची के लिए यह पढ़ें: आधार कार्ड में पता बदलने के लिए क्या दस्तावेज़ चाहिए।
अब यह पोस्ट यहीं समाप्त होती है। आशा है कि आपको यह लेख समझ में आया होगा। यदि आपको आधार कार्ड में पिता / पति का नाम जोड़ने में कोई परेशानी हो रही है, तो नीचे टिप्पणी ज़रूर करें।
सामान्य प्रश्न (FAQs)
क्या आधार कार्ड में अभिभावक (Guardian) का नाम ऑनलाइन बदला जा सकता है?
हाँ, आप UIDAI के SSUP (Self Service Update Portal) द्वारा आधार कार्ड में अपने अभिभावक (Guardian) का नाम ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं। आप चाहे तो mAadhaar App का भी उपयोग कर सकते हैं।
पापा का नाम कैसे अपडेट करें?
पिता का नाम सेट / अपडेट करने के लिए आप ऑनलाइन MyAadhaar पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं या नज़दीकी आधार सेवा केंद्र जाकर सुधार करवा सकते हैं।
मेरे पिता का नाम बदलना है, कैसे करें?
आप अपने पिता का नाम ऑनलाइन MyAadhaar पोर्टल या mAadhaar App के माध्यम से बदल सकते हैं। आप चाहें तो अपॉइंटमेंट बुक करके आधार सेवा केंद्र जाकर भी पिता का नाम बदल सकते हैं।
आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे सुधारें?
आधार कार्ड में पिता का नाम सुधारने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफ़लाइन दोनों तरीकों का उपयोग कर सकते हैं; पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
आधार कार्ड में पति का नाम कैसे जोड़ें?
आप बहुत आसानी से आधार कार्ड में पिता के नाम की जगह पति का नाम ऑनलाइन जोड़ सकते हैं। पूरी प्रक्रिया समझने के लिए इस पोस्ट को पढ़ें।
क्या शादी के बाद पति का नाम आधार में अपडेट करना ज़रूरी है?
हाँ, यह आवश्यक है, क्योंकि कई आधार-आधारित सेवाओं में पति का नाम प्रूफ के तौर पर माँगा जाता है; अन्यथा आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
आधार में पिता या पति का नाम सुधारने के लिए क्या शुल्क लगता है?
आधार कार्ड में पिता / पति का नाम सुधारने के लिए ₹50 का आधिकारिक शुल्क लगता है। यह शुल्क चाहे ऑनलाइन हो या ऑफ़लाइन, दोनों में समान है।