Bhuvan Aadhaar Portal In Hindi: UIDAI ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक नया आधार सेवा केंद्र फाइंडर पोर्टल खोला है, जिसका नाम Bhuvan Aadhar Sewa Kendra है। यह पोर्टल ISRO द्वारा लॉन्च किया गया है, जो आपकी मदद अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र ढूंढने में करता है लाइव इंडिया के मैप पर।
मैं इस आर्टिकल में आपको यह बताऊंगा कि भवन आधार सेवा केंद्र पोर्टल क्या है और इसे कैसे उपयोग करना है। Indian Space Research Organisation ने UIDAI के साथ मिलकर यह Bhuvan Geo-Portal लॉन्च किया है ताकि आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र, आधार अपडेट सेंटर आदि पता कर सकें, वो भी जेन्युइन और लेटेस्ट जानकारी के साथ।
यह जिओ-प्लेटफार्म के द्वारा आप आधार सेवा केंद्र जाने का रास्ता अपने घर से अच्छी तरह से मैप के द्वारा नेविगेशन मोड में देख सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको यह भुवन वेबसाइट को कैसे यूज़ करना है बताऊँगा, स्टेप बाय स्टेप।
उससे पहले इस प्लेटफॉर्म के बारे में जानेंगे, जैसे कि Bhuvan Portal क्या है, इसरो भुवन वेबसाइट का उपयोग कैसे करना है, और भुवन पोर्टल पर टिप्पणी लिखूंगा।
इसरो भुवन पोर्टल क्या है? (What is ISRO’s Geoportal Bhuvan Portal)
इसरो भुवन पोर्टल UIDAI की पार्टनरशिप में बनाया गया है। यह एक ऑनलाइन Geo-Platform है जहाँ आप अपने आस-पास के आधार सेवा केंद्र, आधार अपडेट सेंटर, आधार एनरोलमेंट सेंटर, आदि भारतीय मानचित्र में देख सकते हैं। इस पोर्टल पर आप पूरा आधार सेंटर का रूट देख सकते हैं और नेविगेशन फीचर भी रहता है जो बेहतरीन काम करेगा।
यहां पर आप दोनों Bhuvan 2D और Bhuvan 3D Geo Map का उपयोग कर सकते हैं। इसरो ने भुवन लाइट पोर्टल भी लॉन्च किया है ताकि यदि आपको सारे फीचर्स का लाभ नहीं उठाना है, तो आप इस मोड का उपयोग कर सकते हैं।
भुवन आधार सेवा केंद्र पोर्टल से आप घर बैठे वेब ब्राउज़र से अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं पिन कोड, आधार कार्ड सेवा केंद्र का नाम और राज्य के अनुसार इंडिया के मैप पर पूरी जानकारी के साथ। इस पोर्टल से आप आधार केंद्रों का भू-स्थानिक प्रदर्शन, निकटतम आधार केंद्रों के लिए मार्ग नेविगेशन और निकटता विश्लेषण आसानी से पता लगा सकते हैं।
इसरो भुवन पोर्टल से नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता कैसे लगाएं
आप कुल चार तरीकों से अपने नजदीकी आधार कार्ड सेंटर का पता लगा सकते हैं। इस पोर्टल पर आपको चार सेक्शन दिखेंगे: Centers Nearby, Search By Aadhar Sewa Kendra, Search By PIN Code और State-wise Aadhar Sewa Kendra
इन चरों में से कोई एक या अनेक मेथड का उपयोग करके आप काफी सरलता से आस-पास के आधार एनरोलमेंट और अपडेट सेंटर देख सकते हैं। पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
- पहले, इस ISRO Bhuvan Aadhar पोर्टल लिंक पर जाएँ: https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/
- अब, मनचाहा मेथड का चुनाव करें और उसके सेक्शन में जाएँ।
- मैं यहाँ Search By PIN Code मेथड का उपयोग करूंगा।
- पिन कोड दर्ज करें और छोटे मैग्नीफाइंग ग्लास आइकन पर क्लिक करें।

- कुछ सेकंड में सभी आधार केंद्रों की सूची दिखाई देगी।
- किसी आधार केंद्र पर क्लिक करें।

- अब, आपके स्क्रीन पर आधार सेंटर से संबंधित जानकारी जैसे नाम, सेंटर टाइप, पूरा पता आदि प्रिंट होगी।
- वेबसाइट के दाईं ओर मैप पर आधार सेंटर जाने का पूरा रूट भी दिखाया जाएगा।
- यदि आप पिन कोड नहीं जानते हैं, तो “Centers Nearby” सेक्शन में जाएँ और अपने आस-पास के शहर या स्थान का नाम टाइप करें और सर्च करें।
- आप अन्य माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं “Nearby Aadhar Center” को लोकेट करने के लिए।
ध्यान रखें, आपको आधार सेंटर की लिस्ट में चार अलग-अलग रंग का आइकॉन दिखेगा, जिसमें Light Blue: All Enrollment And Update, Green: Only Demographic And Mobile Update, Red: Only Child Enrollment and Mobile Update और Dark Blue: Only Child Enrollment दर्शाता है।
आप चाहें तो नीचे दिए गए फोटो को भी देखकर समझ सकते हैं कि कौन सा सेंटर किस टाइप का है और वहां हमें किस टाइप की सर्विस मिलेगी।
आशा करता हूँ कि आपको अब अपने नजदीकी आधार सेंटर ISRO Bhuvan Aadhar Portal के द्वारा ढूंढने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इस जियो प्लेटफार्म भुवन के द्वारा आप किसी भी आधार कार्ड सेंटर की पूरी जानकारी कुछ सेकंड में निकाल सकते हैं, जो कि जेन्युइन और लेटेस्ट होगी।